मैनपुरी। ज्योंती रोड स्थित निरंकारी भवन में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में गुरु गद्दी पर विराजमान इटावा से आई उर्मिला ने कहा कि परमात्मा को पाने के लिए राह नहीं चाह की आवश्यकता होती है। गुरु के वचन को जीवन में उतारने से कल्याण होता है। गुरु ने हमेशा भक्ति का मार्ग दिखाया है। जीवन का लक्ष्य प्रभु का शुकराना और प्रभु को पाना ही होता है। उन्होंने कहा कि विश्वास से ही भक्ति सफल होती है।