फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाना सभी की जिम्मेदारी

Fri, 24 Jan 2025 09:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शहर में जागरूकता रैली को रवाना करते सीएमओ डाॅ.आरसी गुप्ता।
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस दौरान शहर में स्कूली छात्र-छात्राओं के सहयोग से जागरूकता रैलियां निकाली गईं। शहर में कचहरी रोड स्थित कुंवर आरसी विद्यालय से सीएमओ कार्यालय तक रैली निकाली।
विज्ञापन

रैली को सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि लिंग भेद खत्म कर बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाने की हम सभी की जिम्मेदारी है। सीएमओ कार्यालय पर रैली के समापन के बाद गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें सीएमओ डॉ.आरसी गुप्ता ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लिंग समानता की ओर बढ़ता यह दिन लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में एक कदम है।
बालिकाओं और लड़कों के बीच सामान अवसर प्रदान करना इस दिन का अहम उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज में कोई भेदभाव न हो। बालिका दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह हर दिन हमारी जिम्मेदारी है। आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम बालिकाओं के प्रति अपनी भूमिका निभाते हुए उन्हें समाज में समान स्थान देंगे।
विज्ञापन

डाॅ. सुरेंद्र सिंह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना राष्ट्रीय बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज में बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम संयोजक डाॅ. संजीव राबहादुर राव अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हमें यह भी याद रखना चाहिए कि बालिकाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए केवल सरकारी योजनाओं का ही नहीं, बल्कि समाज की सहभागिता की भी आवश्यकता है।
इस अवसर पर संचालक रवींद्र सिंह गौ, डॉ. अनिल वर्मा, शिक्षिका प्रियंका सिंह, सुमन कुमारी, संजीव वर्मा सीना रानी शाक्य, संतोष वर्मा, डॉ राज विक्रम एडेमियोलॉजिस्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें