आगरा। HDFC Bank ने अपने साॅफ्टवेयर को अपडेट किया है। ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस देने के लिए HDFC BANK INTERNET BANKING को HDFC Bank Mobile App की तरह ही नए वर्जन में लांच किया है। इंटरनेट बैंकिंग को ऐप के जरिये भी ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वर्जन का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहक को मोबाइल ऐप अपडेट और वेरीफाई करना होगा। सैलरीड अकाउंट से जुडे किड्स व फैमीली अकाउंट को अलग कर दिया गया है। तीनों अकाउंट के लिए अलग अलग आधार लिंकड् केवाईसी जरूरी हो गया है।
बैंकिंग सूत्रों की माने तो किड्स अकाउंट को ज्वाइंट आकउंट में कन्वर्ट करवाना बेहतर है। फैमीली अकाउंट में भी अमूमन यही स्थिति है। इंटरनेट बैंकिंग की नई सेवा में एक ही बैनर तले निवेश, बीमा, म्युच्अल फंड, एफडी और हेल्थ इंश्योरेंस की सेवा ले सकते हैं। मौजूदा बाजार में ग्राहक निवेश और बैंक एफडी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।