फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन को टक्कर देने के लिए स्वदेशी गेम एप्स बना रही आईटी इंडस्ट्री

Wed, 29 Jul 2020 02:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

बहुत जल्द प्ले स्टोर पर होगा उपलब्ध
विज्ञापन
आईटी विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी की आईटी इंडस्ट्री चीन के गेमिंग एप को टक्कर देने की तैयारी में है। आईटी एक्सपर्ट और बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों ने स्वदेशी गेम एप का निर्माण किया है। इसमें स्नेक एंड लैडर और स्पॉट 1 जैसे गेमिंग एप बनाए है।
विज्ञापन


जिसमें बच्चों के क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए क्विज, पजल्स जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं। एक्सपर्टों का कहना है कि इसके साथ ही उद्योग को बढ़ावा देने के लिए इनसे संबंधित कोर्सेज पर भी ध्यान दिया जाए। 

बहुत जल्द प्ले स्टोर पर होगा उपलब्ध
बोरियत दूर करने को स्नेक एंड लैडर और स्क्रिबल नामक एप बनाया है। इसमें बच्चे अपनी क्रिएटिविटी बढ़ा सकते हैं। इसे लॉकडाउन में छह छात्रों की टीम ने मिलकर दो हफ्तों में बनाया है। यह बहुत जल्द प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा। अभय बंसल, छात्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पर्श गोयल, कुशल जैन, छात्र - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा संबंधित गेम्स एप पर हो रहा काम
इस समय हम शिक्षा संबंधित गेमिंग एप पर काम कर रहे हैं। इसका नाम स्पॉट 1 दिया गया है। इसमें क्विज, पजल्स जैसी गतिविधियां भी शामिल की जाएंगी। कोशिश इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने की होगी। कुशल जैन, छात्र।

गुस्सा बढ़ाने वाले खेलों पर फोकस नहीं
चीन द्वारा पब जी समेत कई ऐसे गेमिंग एप हैं। जो व्यवहार में गुस्सा बढ़ाने का कार्य करते हैं। इसलिए हमारा फोकस ऐसे गेम्स बनाने पर बिल्कुल नहीं है। क्विज एप लेकर आ रहे हैं। - स्पर्श गोयल, छात्र। 

पैसों की किल्लत आती आड़े

गेमिंग इंडस्ट्री को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का करने में पैसों की किल्लत आड़े आती है। क्योंकि इसमें टेस्टिंग इक्विपमेंट की जरूरत आती है। वहां हम कमजोर पड़ जाते हैं। साथ इस फील्ड में गुणवत्ता परक शिक्षा की भी जरूरत है। - सुधीर भारद्वाज, आईटी एक्सपर्ट

आईटी इंडस्ट्री में संभावनाएं बेशुमार
आगरा की आईटी इंडस्ट्री में बेशुमार संभावनाएं हैं। कुछ मोर्चों पर काम होना जरूरी है। मसलन, निवेशक मिलने चाहिए। साथ ही उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कोर्सेज पर भी ध्यान दिया जाए। - गौरव वार्ष्णेय, आईटी एक्सपर्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें