फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नए रंग रूप में नजर आएगा आईएसबीटी, बनेंगे शॉपिंग मॉल और रेस्तरां;  एयरपोर्ट जैसी होंगी सुविधाएं

Sat, 17 Aug 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आईएसबीटी जल्द ही नए रंग रूप में नजर आएगा। यहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की तैयारी है। आईएसबीटी पर शॉपिंग मॉल और रेस्तरां बनेंगे। इसके साथ ही  यात्रियों को पार्किंग, बैंक और कर्मचारियों को कार्यालय की सुविधा मिलेगी।

 
विज्ञापन
आईएसबीटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा स्मार्ट सिटी का आईएसबीटी जल्द ही नए रंग रूप में नजर आएगा। आईएसबीटी पर यात्रियों को एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यहां शॉपिंग मॉल और रेस्तरां बनेंगे। साथ ही मुख्य गेट से फ्लाईओवर तक कॉरिडोर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का कायाकल्प कर रही है। पहले चरण में 17 जिलों के कुल 23 बस अड्डों का पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर कायाकल्प होना है। अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) भी इनमें एक है। योजना के तहत आईएसबीटी को बहुमंजिला बनाया जाएगा। शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, पार्किंग, दफ्तर, बैंक आदि सुविधाएं मिलेंगी। बड़ी स्क्रीन पर बसों के आवागमन की जानकारी मिलेगी।

साथ ही प्लेटफार्म की संख्या और बसों के देरी से चलने की भी नियमित अंतराल में घोषणा होगी। यात्री यहां पर जूते, कपड़े, पेठा, दालमोठ खरीद सकेंगे। साथ ही डोसा, बर्गर, चाऊमीन, मोमोज सहित अन्य खाद्य पदार्थों का भी स्वाद ले पाएंगे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि एक गेट से प्रवेश और दूसरे गेट से बसों की निकासी होगी। टेंडर खुलने के बाद कायाकल्प कार्य डेढ़ माह में शुरू हो जाएगा। टेंडर इस माह खुल जाएगा। एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं दी जानी हैं। आईएसबीटी के मुख्य गेट से लेकर फ्लाईओवर तक कॉरिडोर बनेगा। कॉरिडोर के पांच से 10 मीटर तक कोई भी दुकान या फिर ठेल नहीं लगेगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें