शिकोहाबाद। ठेकेदार ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पर प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिशासी अभियंता वर्तमान में लोअर खंड नहर विभाग आगरा में तैनात हैं।
विनोद कुमार निवासी जसलई रोड शिकोहाबाद का आरोप है कि लगभग चार वर्ष पूर्व शिकोहाबाद में तैनात अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग नीरज कुमार सिंह ने आगरा में प्लॉट खरीदने के लिए दिखाया था, जिसकी कीमत 12 लाख रुपये बताई थी। पीड़ित ने इसके लिए एक साल का समय मांगा था। उसने अलग-अलग दिनों में कुल 7.31 लाख रुपये लगभग दे दिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद वह बैनामा करने से मना करने लगे।