फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा : कांच के कारखाने की चिमनी से गिरा बोल्ट, पांच साल की बच्ची के सिर में घुसा

Tue, 19 Jul 2022 05:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां कांच के कारखाने की चिमनी से गिरा लोहे का बोल्ट पांच साल की बच्ची के सिर में घुस गया। बच्ची सड़क से गुजर रही थी, तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में नगला पचिया के समीप कांच के कारखाने की 125 फीट ऊंची चिमनी से बोल्ट गिरा सड़क से गुजर रही पांच साल की बच्ची के सिर में घुस गया। घटना के वक्त बच्ची मां की गोद में थी। परिजन उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। बच्ची का उपचार आगरा के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र स्थित उमा ग्लास इंडस्ट्रीज में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे चिमनी की मरम्मत का कार्य हो रहा था। इस बीच हिमायूंपुर निवासी राकेश की पत्नी शीतल पांच वर्षीय बेटी अन्नू को गोद में लेकर उपचार कराने के लिए कारखाने के पास से ढोलपुरा मार्ग पर जा रही थी, तभी करीब 125 फीट ऊंची चिमनी का एक बोल्ट गिरा और बच्ची के सिर में घुस गया। 

मां के शोर मचाने पर नामित पार्षद आशीष यादव के साथ काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए नारेबाजी कराने लगे। सूचना पर कोतवाल दक्षिण बैजनाथ सिंह, कोतवाल रसूलपुर कमलेश सिंह और थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा के अस्पताल में हो रहा बच्ची का उपचार

उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत कराया और बच्ची को सरकारी ट्रॉमा सेंटर उपचार के लिए भेजा। यहां बच्ची की हालत गंभीर होने पर उपचार को आगरा रेफर कर दिया गया। अन्नू के परिजनों के साथ मौजूद पार्षद आशीष यादव ने बताया कि आगरा के सिकंदरा स्थित एक अस्पताल में बच्ची उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

उमा ग्लास फैक्टरी के संचालक प्रमोद गर्ग ने बताया कि घायल बच्ची का उपचार आगरा के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। कोतवाल दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि उमा ग्लास कारखाने की चिमनी की मरम्मत का कार्य चल रहा था। तभी बोल्ट गिरा था, जो बच्ची के सिर में घुस गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें