फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC मात्र 540 रुपये में करा रहा आगरा की सैर, जानें और क्या खास है इस पैकेज में

Fri, 18 May 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल
विज्ञापन
आपके लिए आईआरसीटीसी दो शानदार पैकेज लेकर आई है। इनमें से एक दिल्ली से आगरा घूमने के लिए है। जिसमें ट्रेन से आगरा का सफर और फिर एसी टैक्सी से ताज तक ले जाना शामिल है।
विज्ञापन


हालांकि फायदा तभी है जब तीन लोग एक साथ आएं। टूर पैकेज की कीमत 1620 रुपये है तीन लोगों के लिए। इस तरह एक को 540 रुपये देने होंगे। 

अगर दो लोग हैं तो प्रति व्यक्ति हिस्से में 810 रुपये आएंगे। अकेला है तो पूरे 1620 रुपये देने होंगे। पैकेज में एक, दो या तीन लोगों के लिए अलग-अलग कीमत नहीं है। 
विज्ञापन

आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट
आप ट्रेन से आगरा आएंगे। इसके बाद आपको रेलवे स्टेशन से ताज के लिए एसी टैक्सी मिलेगी। इसी तरह दूसरा पैकेज है दिल्ली से मथुरा और वृंदावन का। 

इसकी कीमत है 2,780 रुपये तीन लोगों के लिए। एक व्यक्ति के हिस्से में करीब 926 रुपये आएंगे। इसमें भी अलग-अलग कैटेगरी नहीं है। 

इसलिए अगर दो लोग हैं तो प्रति व्यक्ति 1,390 रुपये देने होंगे। अगर कोई अकेले ही घूमना चाहता है तो पूरे 2780 रुपये उसकी जेब से जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें