आपके लिए आईआरसीटीसी दो शानदार पैकेज लेकर आई है। इनमें से एक दिल्ली से आगरा घूमने के लिए है। जिसमें ट्रेन से आगरा का सफर और फिर एसी टैक्सी से ताज तक ले जाना शामिल है।
हालांकि फायदा तभी है जब तीन लोग एक साथ आएं। टूर पैकेज की कीमत 1620 रुपये है तीन लोगों के लिए। इस तरह एक को 540 रुपये देने होंगे।
अगर दो लोग हैं तो प्रति व्यक्ति हिस्से में 810 रुपये आएंगे। अकेला है तो पूरे 1620 रुपये देने होंगे। पैकेज में एक, दो या तीन लोगों के लिए अलग-अलग कीमत नहीं है।