ईरान के साथ ताजनगरी के कारोबारी रिश्ते जुड़ने की उम्मीद है। फरवरी में ईरान का चैंबर आफ कामर्स आगरा के उद्यमियों के साथ बैठक कर कारोबार की संभावनाएं तलाशेगा।
ईरानी उद्यमी नेशनल चैंबर के प्लेटफार्म पर कारोबारी समझौते करने के लिए आगरा आएंगे, जिसमें जूता, हस्तशिल्प, डीजल इंजन, जनरेटर, कालीन और कृषि उत्पादों के निर्यात पर फोकस रहेगा।
मुगलिया शहर आगरा और ईरान के बीच कारोबार नई ऊंचाईयां छू सकता है। ईरान के चाबहार बंदरगाह के विकास के बाद भारतीय कारोबारियों के साथ निर्यात-आयात की संभावनाएं बढ़ी हैं।