फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेलाः सुरक्षा जांच को अचानक निकले एसपी, मौके से गैरहाजिर मिले पुलिसकर्मी

Mon, 22 Jul 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
एसपी सुशील घुले ने परखी कासगंज में कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांवड़ मेला शुरू हो चुका है। लेकिन, कांवड़ियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने रविवार को कांवड़ मेला का जायजा लिया तो कांवड़ियों की सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मी ड्यूटी गैरहाजिर मिले। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोरों में लहरा गंगाघाट पर राजस्थान, मध्यप्रदेश व गृह राज्य के कांवड़ियों की भीड़ बनी हुई है। कछला गंगाघाट से बदायूं की ओर जाने वाले कांवड़ियों की काफी भीड़ है। पुलिस उनकी सुरक्षा के दावे कर रही है, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने रविवार को गंगाघाटों पर औचक निरीक्षण किया तो पुलिसकर्मी ड्यूटी पर ही नहीं थे। 

लहरा गंगाघाट पर एसपी ने सुरक्षा का जायजा लिया तो 4 दरोगा, 4 हैड कांस्टेबल, तीन कांस्टेबल, 3 महिला कांस्टेबल, 2 हैड कांस्टेबल ट्रैफिक अनुपस्थित थे। एसपी ने सभी अनुपस्थित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंनेे गंगाघाटों पर दुकानदारों व कांवड़ियों से उनकी समस्याएं पूछीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें