पटियाली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक शुक्रवार को श्री जगदीश स्वरूप सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित हुई। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि 1 जनवरी से 15 जनवरी तक हर परिवार में प्रभु रामचंद्र घर आगमन पर निमंत्रण पत्र अक्षत और चंदन कार्यकर्ताओं की टोली द्वारा हर घर तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा। इससे पहले 17 दिसंबर को विशाल सम्मेलन आयोजित होगा। बैठक का शुभारंभ खंड कार्यवाहक सत्यम शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि जिला प्रचारक संदीप कुमार ने कहा कि 17 दिसंबर को विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें पूरे खंड से स्वयंसेवक एकत्रित हों। राम मंदिर से जुड़े कार्यक्रम की रूपरेखा अच्छे ढंग से तैयार की जा सके। वहीं गत वर्ष की भांति भगवान वराह की परिक्रमा शूकर क्षेत्र में 23 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें अधिक संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा लगाने पहुंचें। प्रदीप वर्मा ने बताया कि 30 व 31 दिसंबर को अयोध्या से प्रभु श्रीराम का एक रथ पटियाली पहुंचेगा। रथ का नगर भ्रमण कर प्रभु श्री रामचंद्र की विशाल आरती का आयोजन किया जाएगा। 1 जनवरी से 15 जनवरी तक हर परिवार में प्रभु रामचंद्र घर आगमन पर निमंत्रण पत्र अक्षत और चंदन कार्यकर्ताओं की टोली द्वारा हर घर तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा। 15 से 22 जनवरी तक हर मंदिर में भजन संध्या कीर्तन का आयोजन बड़े ही धूमधाम से होगा।