फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुख्यमंत्री को वराह भगवान के दर्शन का दिया निमंत्रण

Wed, 07 May 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात कर तीर्थ नगरी आने का निमंत्रण देते सोरोंजी नगर पालिकाध्यक्
विज्ञापन
सोरोंजी। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री को वराह भगवान का चित्र व गंगाजली भेंटकर उनका अभिवादन किया तथा तीर्थनगरी आकर भगवान वराह के दर्शन करने का आग्रह किया। पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि पौराणिक तीर्थनगरी सोरों जी भगवान विष्णु के तृतीय अवतार भगवान वराह की निर्वाण भूमि है। यह पवित्र भूमि वृद्ध गंगा, हरिपदी गंगा, भागीरथी गंगा का पवित्र त्रिवेणी स्थल है यहां प्रतिदिन देश भर के विभिन्न प्रांतों व नेपाल देश से श्रद्धालु अपने दिवंगत प्रियजनों का अस्थि विसर्जन, पिंडदान, श्राद्ध व गंगा स्नान करने आते हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से तीर्थ विकास परिषद का गठन करने व वराह कॉरिडोर का निर्माण किए जाने, श्रावण मास में लगने वाले कांवड़ भोला मेले को प्रांतीयकृत मेला घोषित किए जाने की मांग की। बाद में जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भी मिलकर हरि की पौड़ी गंगा जी में निरंतर जल आपूर्ति हेतु मांग पत्र दिया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आकाश महेरे साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें