फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: कक्ष निरीक्षक के पास मिला मोबाइल, प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश

Sat, 21 Feb 2026 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक  केंद्र के अंदर मोबाइल लेकर चला गया। जेडी के निरीक्षण में उसके पास मोबाइल मिला, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 यूपी बोर्ड परीक्षा की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इंटरमीडिएट के अंग्रेजी पेपर में एक कक्ष निरीक्षक मोबाइल लेकर केंद्र के अंदर तक चला गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक के निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षक के पास मोबाइल मिला। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को कक्ष निरीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। कंट्रोल रूम पर भी कई केंद्रों के कैमरे बंद होने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह की पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान और द्वितीय पाली में इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा शुक्रवार को आयोजित की गई। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने आठ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। शांति देवी इंटर कॉलेज गंगौरा फतेहाबाद में कक्ष निरीक्षक सोहिल खान, सहायक अध्यापक एसएस हायर सेकंडरी स्कूल धिमश्री की जेब में मोबाइल रखा मिला।

डॉ. मुकेश अग्रवाल के सवाल करने पर कक्ष निरीक्षक कोई जवाब नहीं दे सके। केंद्र व्यवस्थापक शिवम कुमार को कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। इसके बाद एपी इंटर कॉलेज शमसाबाद पर लगे मॉनीटर की स्क्रीन पर स्ट्रांग रूम के लगे कैमरे प्रदर्शित नहीं हो रहे थे। केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को सुधार करने का निर्देश दिया गया। परीक्षा के पहले दिन ही बहरन के एक परीक्षा केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया था।
विज्ञापन



सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी के पेपर रहे आसान
आगरा। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान और इंटर में अंग्रेजी विषय की परीक्षा शुक्रवार को हुई। दोनों ही पेपर छात्रों के लिए आसान रहे। छात्रों ने बताया कि सामाजिक विज्ञान का पेपर संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित था। इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र से पूछे गए प्रश्न सीधे थे। भारतीय संविधान की विशेषताएं, संसाधन विकास, कृषि एवं उद्योग जैसे अध्यायों से प्रश्न आए। इंटर में अंग्रेजी का पेपर भी 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें