फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीमारदार से मारपीट की जांच शुरू, कमेटी बनाई

Tue, 20 Oct 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में तीमारदार से मारपीट प्रकरण की जांच शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने कमेटी बना दी है, जिसे तीन दिन में रिपोर्ट देनी होगी। इसके बाद कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पथवारी निवासी सुधांशु कठेरिया और अंकित कठेरिया ने बताया कि रविवार देर रात नई सर्जरी बिल्डिंग में मरीज की खून की जांच कराने के लिए गए थे। आरोप लगाया कि जांच के लिए 265 रुपये का शुल्क मांगा गया। निशुल्क की बात पूछने पर स्टाफ ने अभद्रता से बात की। वीडियो बनाने लगे तो स्टाफ ने पिटाई की, मोबाइल भी तोड़ दिए। 112 नंबर पर पुलिस को बुला लिया गया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि एसएन में जांच रियायती दर पर होती है। इसका वीडियो बनाने पर मामला बढ़ा। मामले की जांच कराने के लिए डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में कमेटी बनाई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें