फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवि के चारों कैंपस में 80 गेस्ट फैकल्टी पदों पर आज से इंटरव्यू

Mon, 16 Nov 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के चारों कैंपस में गेस्ट फैकल्टी के 80 पदों पर नियुक्ति के लिए सोमवार से साक्षात्कार शुरू होंगे। विश्वविद्यालय के 19 विभागों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अस्थायी आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए 25 अक्तूबर तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अब आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है। नोडल प्रभारी प्रो. शरदचंद उपाध्याय ने बताया कि 16 से 19 नवंबर तक खंदारी कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस में इंटरव्यू होंगे। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक साक्षात्कार की प्रक्रिया चलेगी।
16 नवंबर को इतिहास, अप्लाइड आर्ट, अप्लाइड इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, बायोटेक्नोलॉजी और कॉमर्स के अभ्यर्थियों के इंटरव्यू होंगे। 17 नवंबर को फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, स्टैटिस्टिक्स, एचआरएम, अप्लाई मैनेजमेंट और ट्रैवल एंड टूरिज्म के लिए साक्षात्कार होंगे। 18 नवंबर को बीपीएड, एग्रीकल्चर और फार्मेसी और 19 नवंबर को सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदन के बाद अभ्यर्थियों का एकेडमिक परफॉर्मेंस इंडिकेटर (एपीआई) स्कोर निर्धारित मानकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। अभ्यर्थियों के शिक्षण कौशल का आकलन ब्लैकबोर्ड और पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भी किया जाएगा। साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों का एक सेट और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। साक्षात्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से भेज दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें