फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योगमय हुए गांव-कस्बे, गूंजा ‘योग अपनाओ, रोग भगाओ’ का मंत्र, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग हजारों ने किया योगाभ्यास

विज्ञापन
बाह: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: बाह ब्लॉक परिसर में विधायक पक्षालिका सिंह ने सैकड़ों लोगों के साथ
विज्ञापन
आगरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में योग का उत्साह देखने को मिला। ‘योग अपनाओ, रोग भगाओ’ के संकल्प के साथ बाह, बटेश्वर के यमुना घाट से लेकर किरावली, फतेहाबाद, अछनेरा और जगनेर तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजनों में क्षेत्रीय विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों, ब्लॉक प्रमुखों, शिक्षकों और स्कूली बच्चों सहित हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बटेश्वर में सुबह 6:30 बजे भाजपाइयों ने यमुना नदी के नए घाट पर एकत्रित होकर योगाभ्यास किया। योगाचार्य टीकम सिंह के सानिध्य में सभी ने योग आसन और प्राणायाम किए। इस दौरान ऋषि उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि मुन्ना लंबर, महेश कठेरिया, रविंद्र बघेल, नारायण सिंह भदौरिया, नवल कुशवाह, भवनीश मंझवार, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
खेरागढ़ नगर पंचायत की ओर से गल्ला मंडी समिति परिसर में लोगों ने योगाभ्यास किया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर गर्ग ‘गुड्डू’, उपजिलाधिकारी ऋषि राव, तहसीलदार सतेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार हरिशंकर दुबे, अभिषेक कुमार, राजकुमार कुशवाह, उमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अकोला मिनी स्टेडियम में लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रविंद्र सिंह उर्फ राजू प्रधान, अशोक लवानियां, डॉ. गंभीर सिंह चाहर, वीरपाल सिंह माहुरा, मुकेश चाहर आदि लोग मौजूद रहे।
सैंया ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी जय किशन दोहरे, मदनबाबू, सचिव राहुल राठौर, सुमन आदि ने सामूहिक रूप से योग किया। राजकीय महाविद्यालय में भी योग हुआ। व्यायाम शिक्षक डॉ. हुकम सिंह, प्राचार्य विशाल भास्कर आदि मौजूद रहे। लादूखेड़ा के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में योग व प्राणायाम का अभ्यास कराया। विजय कुमार, अशोक कुमार, योगेश कुमार, सचिन तनेजा, मनोज पाठक, तरुण चाहर, वीनेश यादव, रुपाली बंसल, राखी बंसल आदि उपस्थित रहे। इरादतनगर में क्षेत्रीय विधायक संग लोगों ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक मनोज शर्मा, सुभाष त्यागी, संतोष गुप्ता, मुनेंद्र राठौर, राकेश त्यागी, राघवेंद्र सिंह सिकरवार, अनिल धाकरे रहे।
किरावली में क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल, एसडीएम अभिनव पाठक, तहसीलदार दीपांकर और नायब तहसीलदार राजपाल सिंह ने योग किया। शमसाबाद के बीके पार्क में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रभारी बीके लक्ष्मी, कमलेश, डॉ. दिवाकर वशिष्ट, ओमकरन अवनीश, अवनीश कांत गुप्ता ने योग किया। मौजूद रहे। वहीं आर्य समाज मंदिर में सुभाष चंद्र व सुरेश चंद्र गुप्ता के निर्देशन में योग हुआ।
फतेहाबाद के भगवती देवी इंटर कॉलेज में विधायक छोटेलाल वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने योग किया। वहीं पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर के फार्म हाउस पर भी लोगों ने योग किया। इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा मौजूद रहे। तहसील परिसर में तहसीलदार बबलेश कुमार की मौजूदगी में योग कार्यक्रम हुआ। पिनाहट ब्लॉक परिसर पिनाहट में ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर सिंह भदौरिया ने सतीश परिहार, अखिलेश, ललित कुमार, गौरव परिहार, अरुण परिहार आदि के साथ योग किया।

वर्षभर योग कर निरोगी रहने का लें संकल्प
राजकुमार चाहर फतेहपुर सीकरी के दीवाने आम स्मारक में पुरातत्व विभाग की ओर से आयोजित में सांसद राजकुमार चाहर के साथ सैकड़ों लोगों ने योग किया। इस दौरान सांसद चाहर ने कहा योग दिवस के अवसर पर पूरे वर्ष योग करने का संकल्प लें, जिससे सभी स्वस्थ और निरोगी रहें। इस मौके पर योग प्रशिक्षक शिवकुमार, मोहन सिंह चाहर, जितेंद्र फौजदार, मोहम्मद इस्लाम, मुरारीलाल गोयल, विनोद सामरिया, बंटी सिसोदिया, हनी गोयल, विल्सन कुशवाहा, रितिक गोयल मौजूद रहे। इसके अलावा अनेक स्थानों पर योगाभ्यास किया गया।

मोदी ने दुनिया को दी निरोगी जीवन की सीख
पक्षालिका बाह ब्लॉक परिसर में सैकड़ों लोगों के साथ रविवार को बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने डॉ. आकाश शर्मा, शिखा सक्सेना के माध्यम से योग से होने वाले लाभ जाने, विविध योग सीखे और अभ्यास किया। पक्षालिका सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को योग के साथ निरोगी जीवन बिताने की सीख दी। उन्होंने लोगों को सेहत के लिए अपने जीवन में योग को अपनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान एसडीएम विनोद कुमार, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, बीडीओ नीरज तिवारी, नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष, सुधीर गिरी, राकेश कुशवाह, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, डीसीबी के अध्यक्ष रामवरन कुशवाह, श्याम शर्मा, उमेश सिसोदिया, भगत सिंह चौहान, उपेंद्र भदौरिया आदि रहे।

बाह के लाल ने बीएसएफ जवानों को कराया योगाभ्यास
बाह। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीकानेर के खाजूबाला सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों को बाह के लाल सुनील भदौरिया ने योगाभ्यास कराकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। सुनील भदौरिया की उपलब्धि पर अधिवक्ता जमीर हुसैन, मुदस्सिर हुसैन, राजेश यादव, चंद्रेश यादव, रामकुमार परिहार, गौरव मिश्रा, फरेंद्र सिंह गुर्जर आदि ने खुशी का इजहार कर बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें