फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2024: अमर उजाला के साथ करिए योग, भगाइए रोग...यहां लग रहे शिविर

Fri, 21 Jun 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आवास विकास के एंथेला और जोनल पार्क शास्त्रीपुरम में योग शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इन शिविर में शामिल होकर आप भी योग करके रोगों से मुक्ती पा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व योग दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन योग शिविर लगाने जा रहा है। आप भी तिरंगा मैदान, एंथेला, आवास विकास और शास्त्रीपुरम के जोनल पार्क में लगने वाले शिविर में शामिल होकर योग कर सकते हैं। योग करने से रोग दूर भागते हैं। शहर में योग दिवस पर अन्य शिविरों में एकलव्य स्टेडियम, नेहरू नगर पार्क, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला समेत कई जगहों पर शामिल हुआ जा सकता है।
विज्ञापन


योग दिवस पर शुक्रवार की सुबह 7 बजे से तिरंगा मैदान, एंथेला में एंथेला सलाहकार समिति और अमर उजाला फाउंडेशन शिविर लगा रहा है। इसमें प्रशिक्षित योगाचार्य योगासन कराएंगे। वहीं, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, आगरा और उनके सहयोगी संगठन शहर में 100 जगह योग शिविर लगा रहे हैं, लेकिन मुख्य कार्यक्रम जोनल पार्क, शास्त्रीपुरम में सुबह 5 बजे से होगा। इसमें सांसद राजकुमार चाहर, मेयर हेमलता दिवाकर के साथ क्षेत्र के लोग शामिल होंगे।

स्मारकों में निशुल्क प्रवेश की सुविधा
योग दिवस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश की सुविधा दी है। शुक्रवार के कारण ताजमहल बंद रहेगा, लेकिन आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माददौला, रामबाग, महताब बाग, मरियम का मकबरा, अकबर का मकबरा आदि स्मारकों में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से सुबह 6 बजे से आगरा किला के दीवान-ए-आम, फतेहपुर सीकरी के दीवान-ए-आम और एत्माद्दौला में योग शिविर लगाया जाएगा। इन शिविराें में कोई भी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें