Amar Ujala Foundation logo
डॉ. समीर पारीख:
डॉ. समीर पारीख मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी शैक्षणिक विशेषज्ञों में से एक हैं और फोर्टिस हेल्थकेयर के मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार विज्ञान विभाग के निदेशक हैं। डॉ. पारीख देश में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में लोगों की गलत अवधारणाओं को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं और समुदाय के लिए कई जागरुकता अभियान चला रहे हैं। इनके नज़रिये को काफी सराहा भी गया हैं। मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर बतौर वक्ता कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फोरम पर भी मौजूद रहे हैं।
बालेन्दु शर्मा दाधीच:
बालेन्दु शर्मा दाधीच माइक्रोसॉफ़्ट में कार्यरत 'मल्टी-टास्किंग' पेशेवर हैं, जिन्हें हिंदी भाषा में तकनीकी सुविधाओं को निर्माण तथा हिंदीभाषियों को तकनीक से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करने का जुनून हैं। इसके साथ ही वह निःशुल्क एवं मुक्त सोर्स सॉफ्टवेयरों का निर्माण करने और इन्हें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए भी लगातार सक्रिय रहते हैं ताकि 'डिज़िटल डिवाइड' नाम की दरार पाटी जा सके। बालेन्दु दाधीच ने यूनिकोड एनकोडिंग पर जमकर काम किया और हिंदी में इस पर व्यापक मौलिक लेखन भी किया हैं।
जगदीप छोकर:
जगदीप छोकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं, आईआईएम, अहमदाबाद के भूतपूर्व प्रोफ़ेसर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया, फ़्रांस, जापान और अमेरिका सहित कई देशों में अध्यापन, भारतीय रेलवे में बतौर इंजिनियर मैनेजर और अंतर्राष्ट्रीय विपणन प्रबंधक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। जगदीप छोकर देश में लोकतंत्र और शासन में सुधार के लिए चुनावी और राजनीतिक सुधार, वैश्विक मामलों पर नागरिक अधिकार कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। भाषाओँ प्रकाशित हुए हैं।
पवन दुग्गल:
पवन दुग्गल दुनिया के चार सबसे सम्मानित और जानकार साइबर वकीलों में से एक माने जाते हैं। दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हुए पवन दुग्गल ने साइबर कानूनों के क्षेत्र में लगातार बेहद अहम काम किया है। http://cyberlaws.net/ संस्था के माध्यम से साइबर सुरक्षा के क्षेत्र देश-दुनिया साइबर अपराधों से हर वर्ग के लोगों, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं को जागरूक कर रहे हैं। साइबर कानून, साइबर सुरक्षा, आईपीआर और ई-कॉमर्स जैसे विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण किताबों के लेखक भी हैं।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
'नजरिया- जो जीवन बदल दे' इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा।
http://foundation.amarujala.com/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फार्म में दी गईं सभी जानकारी भरना अनिवार्य होगा। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।