फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने कराटे में श्रीलंका में स्वर्ण पदक जीतने वाले बेटे-बेटियों को किया
विज्ञापन
बाह। कस्बे के गांव कनारी में सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री रामसकल गुर्जर ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप श्रीलंका में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियाें को सम्मानित किया। गांव मंगदपुर की श्रेया सिंह (16), दीक्षा (12) और गांव कनारी के अभिनव (10) को सम्मानित किया गया। समारोह में मंत्री ने कहा कि बेटे-बेटियों ने क्षेत्र और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इनकी सफलता से दूसरे बच्चे भी प्रेरित होंगे। इस दाैरान कोच विष्णु शर्मा, कृष्ण कुमार, सोनवीर सिंह प्रधान और मान सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें