फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लग सकते हैं पंख, इसलिए फिर बंधी उम्मीद

Sat, 21 Oct 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
ताजनगरी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की उम्मीद एक बार फिर बंधती नजर आ रही है। कुबेरपुर में प्रस्तावित थीम पार्क के लिए अधिगृहीत जमीन को हवाई अड्डे के लिए प्रयोग करने पर मंथन शुरू हो गया है। कवायद रंग लाई तो 26 अक्तूबर को आगरा आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसको लेकर कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व सांसद डा. रामशंकर कठेरिया और जिलाधिकारी गौरव दयाल की मौजूदगी में शुक्रवार को सर्किट हाउस में पर्यटन जगत से जुड़े लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। 

इसमें आगरा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापित करने पर विचार हुआ। इसके लिए कुबेरपुर में प्रस्तावित थीम पार्क की जमीन को चुना गया। थीम पार्क की योजना दम तोड़ चुकी है। प्रशासन इसके लिए किसानों से काफी जमीन पहले ही खरीद चुका है। थीम पार्क एक हजार एकड़ से अधिक जमीन पर विकसित होना था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें