फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को बचाना है, देश को आगे बढ़ाना है

विज्ञापन
कासगंज के वन स्टॉप सेंटर पर अंर्तराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व बा? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर चर्चा हुई। इसके अलावा बेटियों की सुरक्षा के प्रति गंभीरता दिखाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर में संरक्षण अधिकारी ललितेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, महिला हेल्पलाइन नंबर, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर, महिला सुरक्षा इन सभी पर हमें जागरूक होकर काम करना चाहिए।
स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका यादव द्वारा समान लैंगिक अनुपात के बारे में जागरूक किया गया। घर में बेटा-बेटी के बीच भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। जिस समाज में समान लैंगिक अनुपात रहता है वह समाज निरंतर खुशहाली की ओर अग्रसर रहता है। इस दौरान बेटियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें