फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह हुई रुक-रुककर बरसात, चली तेज ठंडी हवाएं, सर्दी से कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। कड़ाके की सर्दी व कोहरे के बाद शनिवार अल सुबह बारिश शुरू हो गई। धीमी गति से हुई यह बारिश रुक-रुककर करीब तीन घंटे तक हुई। बारिश व तेज ठंडी हवाएं चलने से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। वहीं किसानों के चेहरों पर हवाइयां उड़ती रहीं।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सर्द हुआ मौसम दिनों दिन वर्फीला होता जा रहा है। कड़ाके की ठंड व कोहरे से लोग हाल-बेहाल हैं। शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे करीब अचानक बारिश शुरू हो गई। अल सुबह शुरू हुई बारिश सुबह साढ़े छह बजे तक होती रही। बारिश के चलते सुबह लोग टहलने भी नहीं निकले। वहीं बारिश के साथ ठंडी तेज हवाएं चलने से मौसम और भी सर्द हो गया। बारिश शुरू होने से किसानों के चेहरों पर हवाइयां उड़ती रहीं। मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट किया था कि शनिवार को बारिश हो सकती है। आलू किसान पुष्पेन्द्र उपाध्याय, ब्रजवीर सिंह चौहान, अमर सिंह सोलंकी, बॉवी पाठक, विपिन पचौरी आदि का कहना है कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते रहे कि बारिश तेज न हो। अगर बारिश तेज हो गई तो पिछली बारिश में बची उनकी पूरी फसल बर्वाद हो जाएगी। गेहूं, जौ, सरसों के किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें