फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

विज्ञापन
जेल तिराहे पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर। मंगलवार को एसपी के निर्देशन में जिले भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों के कागजात आदि जांचें गए। नियम तोड़ने वालों के चालान कर समन शुल्क वसूला गया। अभियान देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

एसपी कमलेश दीक्षित की ओर से वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में सभी चौकी क्षेत्र में अभियान चलाया गया, इस दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों के कागजात आदि जांचे गए। बगैर हेल्मेट, बगैर कागजात व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
शहर के करहल रोड, भांवत चौराहा, क्रिश्चियन तिराहा, घंटाघर, बड़ा चौराहा, ईशन नदी पुल आदि स्थानों पर देर शाम तक चेकिंग चलती रही। वहीं थाना बेवर क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान करीब 500 से अधिक वाहनों के कागजात आदि जांचे गए। कार्रवाई करते हुए 14 वाहनों के चालान कर स्वामियों से चालान वसूला गया। इसके अलावा भोगांव, करहल, किशनी आदि थाना क्षेत्र में भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें