फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा कंपनियों की नहीं चलेगी मनमानी

Mon, 20 Apr 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान के बीमा क्लेम और किसानों की मौत के मामले में जिलाधिकारी ने बीमा कंपनियों को जल्द से जल्द सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। बीमा कंपनियों की मनमानी रोकने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कई जिलों में बीमा कंपनी के सर्वेयर अपने मुताबिक सर्वे कर लेते थे। इससे किसान को प्रीमियम से भी कम क्लेम मिलने की शिकायतें आने लगीं। आगरा में ऐसी स्थिति पैदा न हो इसके लिए जिलाधिकारी ने बीमा कंपनियों पर नजर रखने के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जिसमें बीमा कंपनी, तहसील और कृषि विभाग विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। जिलाधिकारी पंकज कुमार ने कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सख्त निर्देश जारी करते हुए जल्द से जल्द सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए हैं। फसलों के नुकसान की सीमा 33 प्रतिशत के बजाए 25 प्रतिशत करने के संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व राजकुमार ने बताया कि अभी शासन की ओर से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें