फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 32 लाभार्थियों को दिए गए बीमा राशि के चेक

Tue, 17 Jun 2025 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में कृषक दुर्घटना बीमा का महिला को चेक प्रदान करतीं डीएम मेधा रुपम
विज्ञापन
कासगंज। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को धनराशि का वितरण किया गया। जिले में 32 लाभार्थी कृषक परिवारों को 89 लाख रुपये की बीमा राशि के चेक वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा और डीएम मेधा रूपम ने कार्यक्रम में चेक वितरित किए।इस दौरान डीएम मेधा रूपम ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र कृषक आयु 18 से 70 वर्ष होनी चाहिए। कृषक, बटाईदार, पट्टेदार की दुर्घटनावश मृत्यु एवं दिव्यांगता की स्थिति में योजना का लाभ प्रदान किया जाता हैं। कृषक बटाईदार, पट्टेदार की आग लगने, बिजली गिरने, करंट लगने, सांप के डंसनेे, जीव-जंतु या जानवर के काटने आदि की स्थिति में बीमा दिया जाता है। किसान के वारिस को योजना के मुताबिक मृत्यु की दिशा में अधिकतम 5 लाख रुपये की राशि देय होती है। 50 प्रतिशत दिव्यांगता पर ढाई लाख और 25 प्रतिशत दिव्यांगता पर सवा लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है।भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना को शासन की महत्वाकांक्षी योजना बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना से पीड़ित परिवार को राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें