फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाने की दी हिदायत, काटे चालान

विज्ञापन
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाने की हिदायत
विज्ञापन
पिनाहट। सर्दी के मौसम में घने कोहरे और शून्य दृश्यता को देखते हुए सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस से लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में पुलिस ने मंगलवार को बिना हेलमेट दोपहिये चालकों व सीट बेल्ट नहीं लगाए दर्जनभर वाहनों के चालान काटे। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया। वाहन चालकों से कोहरे में वाहनों की गति धीमी रखने, लाइट जलाकर चलने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान कई बिना हेलमेट वाहन चालक पुलिस को देखकर अपने वाहन लेकर भागते हुए भी नजर आए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें