सैंया। खंड विकास अधिकारी जयकिशन दोहरे ने बुधवार को सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने सामुदायिक शौचालयों के रख रखाव और केंद्र-राज्य वित्त पोषित कार्यों को गुणवत्ता के साथ कराए जाने का निर्देश दिया। पात्र महिलाओं को महिला समूहों से जोड़े जाने के लिए कहा गया। इसके अलावा विकासखंड में संचालित सभी गोशालाओं में गोवंशों के लिए चारा, दाना ,साफ-सफाई करवाने के भी निर्देश दिए।