फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कांवड़ यात्रा एवं मोहर्रम पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के निर्देश

Thu, 11 Jul 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आगामी समय में कांवड़ यात्रा और मोहर्रम पर्व को लेकर जिले की सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक में मंडलायुक्त चैत्रा वी, आईजी शलभ माथुर ने जिला प्रशासन के साथ व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा की। वहीं पीस कमेटी की बैठक में पहुंचे लोगों से परंपरागत तरीके से त्योहार बनाने की अपील की। लोगों से कहा कि कोई नई परंपरा न डाली जाए। आयुक्त और आईजी ने जिला प्रशासन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में डीएम मेधा रूपम ने जिला प्रशासन के द्वारा की गई कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कांवड़ मेला और मोहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया। आयुक्त और आईजी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। आयुक्त ने मोहर्रम पर्व के मद्देनजर ताजियादारों को किसी भी नई परंपरा को नहीं शुरू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द के साथ मोहर्रम का पर्व मनाएं। मोहर्रम के जुलूस में किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने ताजियादारों से अपील कि वह अपने अपने ताजिया की ऊंचाई एक निश्चित सीमा में ही रखें। उन्होंने कहा कि कादरगंज व सहवाजपुर घाट पर बेरिकेडिंग अवश्य कराएं जिससे कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में नहीं जाएं। वहीं कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले ब्लैक स्पॉट पर संकेतक अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें