मैनपुरी। बेवर में संविदा लाइनमैन को करंट लगने के मामले में कार्यदायी संस्था नेशनल कंपनी ने उपकेंद्र बेवर के एसएसओ को निष्कासित कर दिया गया है। एसएसओ पर नियम विरुद्ध तरीके से अकुशल लाइनमैन द्वारा बिजली मरम्मत का कार्य कराने का आरोप है।28 अक्तूबर को बेवर में संविदा कर्मी सोनू पुत्र रियाज अली लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से पोल से गिरकर घायल हो गया था। मामले में कार्यदायी संस्था नेशनल कंपनी द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 33केवीए उपकेंद्र बेवर पर तैनात एसएसओ रंजीत सिंह को लापरवाही बरतने के आरोप में निष्कासित कर दिया गया है।संस्था की ओर से अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड भोगांव को पत्र लिखकर बताया गया है कि विद्युत उपकेंद्र बेवर पर परिचालक पद पर संविदा कर्मचारी रंजीत सिंह द्वारा अकुशल लाइनमैन सोनू पुत्र रियाज अली को 28 अक्तूबर को शाम करीब 8 बजे शटडाउन दिया गया। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कंपनी द्वारा एसएसओ को निष्कासित कर दिया गया है।