फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम की 'क्यूट गर्ल': 16 साल की उम्र में दोस्ती, फिर कराई जबरन शादी; नादानी की मिली खौफनाक सजा

Mon, 12 Oct 2026 07:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में एक युवती ने इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद नशीला पदार्थ पिलाने, उत्पीड़न और जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में एक युवती ने युवक और उसके परिवार के पांच अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न, जबरन शादी कराने और धमकी देने की शिकायत की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

युवती ने बताया कि जब वह 16 वर्ष की थी, तब उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के माध्यम से कुनाल राजपूत से हुई थी। बात बढ़ने पर मुलाकातें होने लगीं। कुनाल उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाता था, जिससे वह बेहोश हो जाती थी। होश में आने पर युवक उसे अचानक बेहोश हो जाने की बात बताता था। बाद में उसे कुछ दवाइयां भी दी जाने लगीं।

 

युवक ने इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर उसके नाम से कई आईडी बनाईं और उसे भी संदेश भेजने के लिए कहता था। वह बार-बार घर से भागकर शादी करने का दबाव बनाता था। 28 जुलाई को उसे ग्वालियर से जबरन आगरा लाया गया। 8 अगस्त को युवक और उसके परिजन उसे अपने घर ले गए, जहां डराने-धमकाने के साथ कुनाल के समर्थन में मर्जी से शादी करने का वीडियो बनवाया गया।

 
विज्ञापन

दवाइयां खिलाने के बाद उसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ले जाकर कागजात पर हस्ताक्षर कराए गए और मंदिर में शादी कराई गई। परिजन ने 8 अगस्त को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 10 अगस्त की रात वह अपनी मर्जी से परिवार के पास लौट आई। उसने आरोपी युवक, उसके माता-पिता, चाचा-चाची समेत छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई और अपने फोटो, वीडियो व दस्तावेज वापस दिलाने की मांग की। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें