प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलावे पर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के परिजन गुरुवार सुबह को लखनऊ पहुंचे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद इंस्पेक्टर की पत्नी ने फोन पर अमर उजाला से वार्ता की।
उन्होंने कहा कि सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। मुख्यमंत्री को उन्होंने घटना से पहले आने वाली धमकियों की बात भी बताई है। साथ ही पति को शहीद का दर्ज और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग रखी है।
बुलंदशहर बवाल में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की पत्नी रजनी, दोनों बेटों और भाई-भाभी की मुलाकात गुरुवार को मुख्यमंत्री से हो गई। इस दौरान परिजनों की कई बातें मुख्यमंत्री से हुई।