फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा का अय्याश दरोगा: दुष्कर्म के मामले में भेजा गया जेल, ग्रामीणों ने घेरा थाना; सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Mon, 18 Sep 2023 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में दुष्कर्म के मामले में आरोपी दरोगा को जेल भेज दिया गया। इससे पहले ग्रामीणों ने थाना घेरा। इसके अलावा सड़क जाम करके प्रदर्शन किया। 
 
विज्ञापन
आगरा में दरोगा की गंदी करतूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बरहन के एक गांव में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करते पकड़े गए दरोगा संदीप कुमार को सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। मामले में सोमवार को ग्रामीणों ने बरहन थाने का घेराव किया। बरहन-एत्मादपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


उनका आरोप था कि एक सिपाही और दो पुलिस उपनिरीक्षकों ने आरोपी दरोगा को नहीं छोड़ने पर धमकाया था। उन्होंने दोनों उपनिरीक्षकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की। 6 घंटे तक मौके पर बवाल होता रहा। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने एसीपी एत्मादपुर से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो ग्रामीण शांत हुए।

थाना बरहन में तैनात दरोगा संदीप कुमार रविवार रात 11 बजे एक घर में दीवार फांदकर घुस गए थे। युवती से दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि दरोगा ने पहले जबरन दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, दरावाजा नहीं खोला तो दीवार फांदकर अंदर आ गए। आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए दरोगा की ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पिटाई की। सूचना पर थाने की फोर्स पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने दरोगा को नहीं छोड़ा। अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर एसीपी एत्मादपुर सौरभ सिंह पहुंचे। तब ग्रामीण शांत हुए और दरोगा को पुलिसकर्मियों को सौंपा।

विज्ञापन

मामले में सोमवार सुबह पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। पिटाई से घायल दरोगा को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इधर मामले में सोमवार को बरहन थाने पर जमकर हंगामा हुआ। पूर्वाह्न 11 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और थाने का घेराव किया। दोपहर 2 बजे बरहन-एत्मादपुर मार्ग पर जाम भी लगा दिया। थाने में धरना दिया। 6 घंटे तक मौके पर प्रदर्शन होता रहा। शाम 5 बजे एसीपी एत्मादपुर के कार्रवाई के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ।

परिवार की सुरक्षा की मांग

भारतीय किसान यूनियन और सिस्टम सुधार संगठन के पदाधिकारी भी बरहन थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी का सहयोग करने वाले तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। परिवार की सुरक्षा की मांग की। सिस्टम सुधार संगठन के अध्यक्ष अंशुमान ठाकुर, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा पीड़िता के घर भी पहुंचे। 

थाने पर उन्होंने आरोपी दरोगा संदीप कुमार के साथ गए सिपाही, दो दरोगा पतंजलि और अंकित कुमार पर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि दोनों दरोगा ने घटना को छिपाने की कोशिश की। ग्रामीणों को धमकाया। सक्षम अधिकारी के आने का इंतजार करने से पहले आरोपी दरोगा को छुड़ाकर अपने साथ लेकर जाना चाहते थे।

अन्य पुलिसकर्मियों की जांच भी होगी

एसओ की रिपोर्ट के आधार पर दरोगा संदीप कुमार को निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ युवती से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है। अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच एसीपी एत्मादपुर से कराई जा रही है। - सोनम कुमार, डीसीपी पश्चिमी जोन
 

पहले से परेशान कर रहा था दरोगा

पीड़िता ने तहरीर में लिखा कि दरोगा संदीप कुमार काफी समय से परेशान कर रहा था। बाजार में रोककर बात करने का दबाव बनाता था। रात में भी वह एक पुलिसकर्मी के साथ आया था। दरवाजा खटखटाया। कहा कि थाने से आए हैं। तुम्हारे पिता से पूछताछ करनी है। उसने डर की वजह से दरवाजा नहीं खोला। इस पर दरोगा दीवार फांदकर अंदर आ गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचा दिया। इस पर गांव के दो लोग आ गए। उन्होंने दरोगा को पकड़ लिया। पुलिस के हवाले कर दिया।
 
विज्ञापन

बागपत का रहने वाला है संदीप

दरोगा संदीप कुमार बागपत का रहने वाला है। वह वर्ष 2021 में भर्ती हुआ था। एक साल से थाना बरहन में तैनात है। इससे पहले थाना एत्माद्दौला में तैनात रहा था।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल के लिए भेजा। उधर, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें