टूंडला में राशन की दुकान पर दिशा-निर्देश देते डिप्टी कमिश्नर फूड ओमप्रकाश
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। राशन उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर डिप्टी कमिश्नर ने शनिवार को राशन डीलर की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
राशन वितरण के दौरान राशन कार्ड से नाम कटने, राशन कार्ड के निरस्त होने की शिकायत मिलने पर शनिवार को डिप्टी कमिश्नर फूड ओमप्रकाश ने पूर्ति निरीक्षक के साथ नगर और आसपास के गांवों के राशन डीलरों की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने राशन कार्ड निरस्त होने और यूनिट कटने की शिकायतें कीं।
इस पर डिप्टी कमिश्नर फूड ओम प्रकाश ने कहा कि जिस किसी भी उपभोक्ता का नाम कट गया है या राशन कार्ड निरस्त हो गया है, उनका नाम जोड़ दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी गरीब भूखा न रहे। हर हाल में राशन वितरण करना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक आनंद गौतम व अन्य लोग मौजूद रहे।