फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पंचायतों में मिलीं खामियां, नोटिस जारी

विज्ञापन
कासगंज सिढ़पुरा के कुचरानी में निरीक्षण को पहुंची डीपीआरओ - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों लापरवाही का मामला निरंतर सामने आ रहा है। डीपीआरओ ने रविवार को दो ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया तो यहां घोर लापरवाही सामने आई। सचिवों और ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। तब तक के लिए खातों से लेनदेन पर रोक भी लगाई है।
विज्ञापन

डीएम सीपी सिंह ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण जलशक्ति अभियान के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पंचायती राज विभाग की टीम सत्यता जानने के लिए ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर रही है। रविवार को डीपीआरओ शाहनाज अंसारी ने ग्राम पंचायत इखौना और महावर का निरीक्षण किया। इस दौरान काम में घोर लापरवाही सामने आई।
डीपीआरओ ने पाया कि दोनों ग्राम पंचायतों में जलशक्ति अभियान के तहत संतोषजनक कार्य नहीं कराया गया है। इसके अलावा शौचालय निर्माण के कार्य की प्रगति भी संतोषजनक नहीं है। काम में लापरवाही पर डीपीआरओ ने दोनों ग्राम पंचायतों और प्रधानों और सचिवों को नोटिस जारी कर दिया है। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में काम पूरा कर लें अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ ने संतोषजनक प्रगति न मिलने पर खातों से लेनदेन पर रोक भी लगाई है।
विज्ञापन

- 15 ग्राम पंचायतों का काम जिलेभर में पाया गया है सबसे बेहतर।
- 20 से अधिक ग्राम पंचायतों के सचिवों ने जलशक्ति अभियान में दिखाई है शिथिलता।
कुचरानी में अनदेखी का आरोप
कासगंज। सिढ़पुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत कुचरानी में शनिवार शाम डीपीआरओ शाहनाज अंसारी ने निरीक्षण किया। यहां ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान जनसमस्याओं को दरकिनार किया और विकास कार्यों पर कोई ध्यान नहीं दिया।
- महावर और इखौना की ग्राम पंचायतों के कार्य की प्रगति असंतोषजनक है। दोनों ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी कर दिया गया है। एक सप्ताह का समय देते हुए प्रगति मांगी है।
विज्ञापन

- शाहनाज अंसारी, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें