फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटबंधों की निगरानी को पहुंचे अफसर, कराया मिट्टी का कार्य

विज्ञापन
कासगंज पटियाली में बांधों की मरम्मत कराते एसडीएम। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। कछला गंगानदी में भले ही हालात सामान्य हों, लेकिन पानी का बहाव काफी तेज है। पानी तटबंधों के अलावा गांव में बने कच्चे बंधों तक जा पहुंचा है। अधिकारी बंधों की निगरानी को गांव गांव पहुंचे। मनरेगा के तहत कच्चे बंधों पर मिट्टी का कार्य भी कराया।
विज्ञापन

बैराजों से छोड़ा जा रहा पानी गंगा का जलस्तर कम ज्यादा कर रहा है।
पानी के बहाव में तेजी है। बुधवार को पटियाली एसडीएम शिवकुमार, तहसीलदार तिमराज सिंह तटबंधों और बंधों का निरीक्षण करने पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र के बंधों पर अधिकारियों ने मिट्टी का कार्य कराया और बंधे मजबूत कराए। एसडीएम ने क्षेत्रभर में गंगा के जलस्तर की स्थिति देखी। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि गंगा के स्तर पर पूरी नजर रखें। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत के सहयोग से मिट्टी का कार्य कराएं।
जलस्तर पर एक नजर-
- 78980 क्यूसेक पानी हरिद्वार से छोड़ा गया।
- 76591 क्यूसेक पानी बिजनौर से छोड़ा गया।
- 65427 क्यूसेक पानी नरौरा से छोड़ा गया।
- 163.25 मीटर के निशान पर कछला पुल पर जलस्तर।
- पानी का स्तर अभी स्थिर है। तहसील क्षेत्र में कहीं भी बाढ़ का खतरा नहीं है। बंधों पर मिट्टी डलवाकर उन्हें मजबूत करवा रहे हैं- शिवकुमार, एसडीएम।
- बीते 24 घंटों में पानी का स्तर कुछ कम हुआ है। अभी खतरे का कोई भी अंदेशा नहीं है। सिंचाई विभाग पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है- संजय शर्मा, बाढ़ प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें