कासगंज के लहरा गंगाघाट पर नाव से व्यवस्थाओं को देखते आईजी व अन्य पुलिस अधिकारी
- फोटो : KASGANJ
अलीगढ़ के आईजी पीयूष मोर्डिया ने एसपी मनोज सोनकर के साथ लहरा गंगाघाट पर पहुंचकर कांवड़ मेला की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नाव में बैठकर निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वहीं गोताखोरों की घाट पर मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आईजी जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ दोपहर के समय गंगाघाट पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ मौजूद थी। तमाम श्रद्धालुओं के वाहन बेतरतीब खड़े हुए थे। यह देखकर आईजी ने वाहनों की पार्किंग सही तरीके से कराने के निर्देश दिए। पुलिस कैंप का भी उन्होंने निरीक्षण किया। वॉच टॉवर पर कर्मी मौजूद नजर आए। गंगाघाट के निरीक्षण के उपरांत आईजी मोर्डिया सोरों कोतवाली पहुंचे। जहां कोतवाली का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार वर्मा, सीओ आरके तिवारी व अन्य सोरों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
कासगंज के लहरा गंगाघाट पर व्यवस्था देखते आईजी व अन्य पुलिस अधिकारी- फोटो : KASGANJ