फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप के झगड़े में बलि चढ़ गई मासूम

Thu, 04 Jan 2018 09:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
नवजात - फोटो : Getty
विज्ञापन
ताजगंज के गोबर चौकी मोहल्ला में गुरुवार सुबह घर में दस महीने की अबोध की मौत हो गई। आरोप है कि बच्ची की हत्या उसके पिता ने की है। पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि माता-पिता के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी दौरान बच्चे की जान गई।
विज्ञापन


ताजगंज के गोबर चौकी निवासी सचिन निजी वाहन चालक है। अप्रैल 2015 में उसकी शादी फतेहाबाद निवासी सीमा के साथ हुई थी। उनकी दस महीने की बच्ची सौम्या थी। गुरुवार सुबह 10:30 बजे पति-पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो गया।

मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि झगड़े के दौरान सचिन घर से भागता हुआ चला गया। कुछ देर बाद सीमा ने शोर मचाया कि पति ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। इस पर लोग आ गए। बच्ची का शव चारपाई से नीचे पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर मायका पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ताजगंज थाना ने बताया कि बच्ची के माथे पर चोट लगी है। इससे आशंका है कि बच्ची गिर गई होगी।

चोट भी पुरानी प्रतीत हो रही है। पिता पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिवारीजनों की ओर से तहरीर भी नहीं दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें