गनीमत रही कि बच्ची नाले में नहीं गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना का सांसद डिंपल यादव ने संज्ञान लिया। इसके बाद सोमवार को समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बच्ची के घर पहुंचकर उसे मिठाई खिलाई और उसका हौसला बढ़ाया।
सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि यह पूरी घटना तहसील भोगांव के मोहल्ला प्रेम चिरैया की है। स्थानीय निवासी लगातार जल निकासी की समस्या को लेकर शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है, जिससे बारिश के मौसम में उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।