फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दूध के भगोने में गिरा मासूम, उपचार के दौरान हुई मौत

Wed, 22 Jan 2025 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
डुग्गु का फाइल फोटो।
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला प्रेमी में मंगलवार को जागरण के बाद प्रसाद के लिए आए गर्म दूध के भगोने में डेढ़ साल का मासूम गिर गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां बुधवार शाम बच्चे की मौत हो गई। परिजन ने थाने पर इसकी कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन


नगला प्रेमी के रहने वाले सर्वेश यादव पेशे से अधिवक्ता हैं। उनकी पत्नी अनुपम यादव संत विवेकानंद स्कूल में शिक्षिका हैं। दंपती के घर में मंगलवार को जागरण का आयोजन हुआ। इसके बाद शाम को प्रसाद बन रहा था। एक भगोने में दूध उबल रहा था। उसी के पास उनका डेढ़ साल का मासूम बेटा यश उर्फ डुग्गू खेल रहा था। बच्चा खेलते समय दूध के भगोने में जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उसकी बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने बताया कि यश इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें