फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: दुकान का छज्जा गिरा, नीचे खेल रहे मासूम पर गिरा मलबा; चली गई जान

Sat, 27 Apr 2024 08:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दुकान का छज्जा गिरने से मासूम की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हुए हैं। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के मोहल्ला छोटी नगरिया में शुक्रवार की शाम एक दुकान पर सामान लेने गए दो बच्चों पर छज्जा गिर गया। मलबे के नीचे दबने से एक बच्चे की मौत हो गई। छज्जे पर खड़े एक अन्य बच्चे सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में मासूम की मौत से परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के छोटी नगरिया निवासी फिरोज का चार वर्षीय पुत्र शोबी शुक्रवार शाम को चचेरे भाई 3 वर्षीय अर्श के साथ मोहल्ले में सौरभ की दुकान पर कुछ लेने गया था। दुकान के छज्जे पर 13 वर्षीय कंचन खड़ी थी। अचानक दुकान का छज्जा भरभराकर बच्चों पर गिर गया। शोबी और अर्श मलबे के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गए। कंचन भी घायल हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने चार वर्षीय शोबी को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। घायल बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें