फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खेलते-खेलते घर के बाहर पहुंचा चार साल का बच्चा, गटर में गिरने से मौत

Fri, 16 Dec 2022 01:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

घर के सभी सदस्य निर्माणाधीन मकान पर थे। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते घर के बाहर बने गटर के समीप चला गया और न जाने कैसे उसमें गिर गया। 
विज्ञापन
आरुष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के ग्राम हनोता में एक मासूम की गटर में गिरने से मौत हो गई। मासूम खेलते-खेलते गटर के समीप पहुंच गया और उसमें गिर गया।

यहां की है घटना 

सुजानपुर के रहने वाले श्याम सिंह का मकान ग्राम हनोत में बन रहा है। बृहस्पतिवार को उनका चार वर्षीय बेटा आरूष  निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था। परिजन काम में लगे हुए थे। मासूम खेलते-खेलते घर के बाहर गटर की ओर चला गया और उसमें गिर गया। जब काफी देर तक परिजनों ने उसे नहीं देखा तो उसकी तलाश की। वह गटर में पड़ा हुआ मिला। उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Driving Licence: लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए पढ़े लिखे भी बन रहे अनपढ़, खोज लिया टेस्ट में पास होने का तरीका

परिजनों में मच गया चीत्कार 

बच्चे का शव देखकर परिजनों में चीत्कार मच गया। जानकारी पर अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मासूम के शव को दफना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें