फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरपुर। सड़क हादसे में घायल एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना एत्मादपुर क्षेत्र के नगला खरगा निवासी 50 राकेश पुत्र दुर्गभान को कुबेरपुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार शाम को सड़क पार करते समय एक कार ने चपेट में ले लिया था। परिजन घायल को अस्पताल ले गए थे। वहां से घायल को आगरा रेफर कर दिया गया था। परिजन ने बताया कि राकेश ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें