फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे फाटक बंद होने से जाम में फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। कस्बा बिचपुरी में शुक्रवार दोपहर एक बजे रेलवे फाटक बंद रहने के कारण एक घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों ओर लगभग 300 मीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गईं। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी कपिल गंधार ने बताया कि रेलवे फाटक पर सुबह और शाम के समय रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है। जाम के कारण स्कूली बच्चों को दिक्कत होती है। इसके अलावा ब्लॉक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सक, कृषि वैज्ञानिक और कॉलेज के शिक्षक भी प्रभावित होते हैं। रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाने का प्रस्ताव है लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। सतेंद्र प्रकाश, लालसिंह चौधरी, हेमंत और आर्यन पचौरी ने आरओबी निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें