फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: तड़पते रहे घायल, सीएचसी पर नहीं मिला प्राथमिक उपचार

Tue, 20 Dec 2022 01:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सीएमओ  डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि सीएचसी पर घायलों को उचित उपचार नहीं मिल सका यह गंभीर मामला है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी सीएमओ की चेतावनी के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और स्टाफ में सुधार नहीं हो रहा है। सोमवार की सुबह सीएचसी गोधना पर दुर्घटना में घायल होकर पहुंचा चालक और एक छात्र करीब आधा घंटे तक तड़पते रहे, लेकिन वहां डॉक्टर और स्टाफ नहीं पहुंचा जिससे घायलों को प्राथमिक उपचार भी नहीं मिल सका। 

ये है मामला 

सोमवार की सुबह जीएसवी स्कूल में बच्चों को ले जा रही मारुति वैन की किसी वाहन से नगला केहरी के समीप टक्कर हो गई, जिसमें मारुति वैन चालक पुष्पेंद्र कुमार पुत्र जयवीर सिंह निवासी नगला बेरी तथा फैजपुर निवासी छात्र आदित्य प्रकाश पुत्र भानु प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया। वैन में 10 बच्चे सवार थे। थाना पुलिस घायलों को सीएचसी गोधना ले गई। जहां सुबह नौ बजे तक कोई डॉक्टर व कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। करीब आधा घंटे तक घायल बच्चा और चालक तड़पता रहा लेकिन उन्हें प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल सका। बाद में गंभीर आदित्य को सैफई ले जाना पड़ा। 

पुलिस और परिवारीजन खींचते दिखे स्ट्रेचर 

सीएचसी गोधना पर डॉक्टरों के बावजूद कर्मचारी भी मौजूद नहीं थे। कर्मचारियों के न होने पर घायल छात्र आदित्य के परिजन और पुलिस स्ट्रेचर स्वयं खींचते देखे गए। सीएससी गोधना पर यह कोई पहला मामला नहीं है। कई बार लोगों की शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होती दिखाई दे रही है।

पीएचसी पर भी पौने 11 बजे तक इंतजार करते दिखे मरीज

कस्बा घिरोर में सीएचसी हो या पीएचसी दोनों की स्थिति बदहाल नजर आ रही है। सोमवार को 10:45 बजे तक पूनम, आनंद कुमार आदि लोग डॉक्टरों का इंतजार कर रहे थे लेकिन समय अधिक होने तक भी कोई नहीं आ सका था। इंतजार करने के बाद लोग बिना उपचार के ही लौट गए। इस मामले में सीएमओ  डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि सीएचसी पर घायलों को उचित उपचार नहीं मिल सका यह गंभीर मामला है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें