फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सड़क हादसे में घायल बालिका की माैत, परिजनों ने किया हंगामा; इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

Thu, 27 Feb 2025 10:44 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

तीन वर्षीय बालिका सड़क हादसे में घायल हो गई थी। इलाज के दाैरान निजी अस्पताल में बालिका की माैत हो गई। परिजनों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के फेज-2 स्थित एक निजी हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को हादसे में घायल तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना टूंडला के गांव घड़ी जाफर निवासी पायल ने बताया कि मंगलवार को भाई राहुल बाइक से अपनी भाभी सरिता देवी और तीन साल की भतीजी कृतिका को बाइक से लेकर गांव आ रहे थे। शिकोहाबाद रोड के पास माधवगंज में पीछे से तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया था। परिजन इलाज कराने गोयल सिटी हॉस्पिटल में ले गए। जहां इलाज के दौरान कृतिका की मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने हॉस्पिटल स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगाया। थाना एत्माद्दाैला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें