फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे से टकराई स्कूल वैन, चार बच्चे घायल, चालक के कानों में लगा था ईयरफोन

Fri, 11 Jan 2019 01:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाल, आगरा
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्कूल वैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर गुरुवार को सेंट कॉनरेड्स स्कूल के एलकेजी-यूकेजी के बच्चों को लेकर जा रही वैन बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद बच्चों में चीखपुकार मच गई। 

विज्ञापन


लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। दो छात्रों को ज्यादा चोट लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। दो छात्र मामूली रूप से चोटिल हुए। चालक ईयरफोन लगाए था। इस वजह से हादसा हुआ। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घटना सुबह नौ बजे की है। सेंट कॉनरेड्स स्कूल के तकरीबन आठ विद्यार्थियों को लेकर चालक मोहन निवासी जगनपुर खंदारी स्थित स्कूल आ रहा था। केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर चालक का नियंत्रण खो गया। 

विज्ञापन

खंभे में टकराई कार

कार सड़क किनारे के खंभे में टकरा गई। आगे बैठे यूकेजी के एलोरा एन्क्लेव निवासी छात्र अभिराज पुत्र साहब शरण शर्मा के चोट आई। यह देखकर आसपास से गुजरते लोग जुट गए। उन्होंने सभी को वैन से बाहर निकाला।

सूचना पर अभिभावक आ गए। एक अन्य छात्र अनुराग को चोट आई। दोनों को अस्पताल में ले गए। घटना से विद्यार्थी काफी डर गए। उन्हें अभिभावकों ने किसी तरह संभाला। इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा ने बताया कि अभिराज को उल्टी हो रही थी।

चालक गाने सुन रहा था। वो सीट से खिसक गया था। इस वजह से हादसा हुआ। घायल छात्र के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक मोहन हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन

'अंकल कान में लीड लगाकर गाने सुनते हैं'

पुलिस के पूछने पर अभिराज ने बताया कि चालक अंकल कान में लीड लगाकर गाने सुनते हैं। गाड़ी तेजी से चलाते हैं, जिससे टक्कर हो गई। मैंने पहले बोला भी था। वह माने नहीं। कार टूट गई।

कई बार घटनाएं, फिर भी कार्रवाई नहीं

शहर में स्कूल वैन और आटो से कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होती है। चालक प्रशिक्षित नहीं होते हैं। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाते हैं। इस वजह से हादसे होते हैं। पुलिस चेकिंग नहीं करती है। स्कूल प्रबंधन भी इन पर रोक नहीं लगाता है।

अभिराज के ज्यादा चोट लगी

वैन में अभिराज चालक के बगल में बैठा हुआ था। उसकी आंख के नीचे और होंठ पर चोट लगी। वह काफी घबरा गया था। परिवारीजन उसे संभाल रहे थे। बाद में उसने पुलिस से भी बात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें