फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरी में विवाद रोकने की पहल- बदायूं- पटियाली तहसील प्रशासन ने किया सीमांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। गंगा नदी के किनारे जमीनों पर कब्जे को लेकर आए दिन होते विवादों को खत्म करने की पहल की गई है। पटियाली और बदायूं प्रशासन ने संयुक्त रूप से कटरी की जमीन पर सीमांकन किया है। दोनों जिलों के ग्रामीण संतुष्ट हो गए हैं। सबसे अधिक विवाद बदायूं एवं कासगंज जिले के तीन ग्रामों के ग्रामीणों के बीच होता रहा है। सीमांकन के बाद प्रशासन ने तारकशी भी करा दी है।
विज्ञापन

थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव गठोरा, रिकेरा और बदायूं जिले के गांव सुंदरायन के ग्रामीणों के बीच आए दिन विवाद होता रहा है। जब जब बाढ़ आई और फिर पानी सिमटा तब तक इन ग्रामों के ग्रामीणों की जमीनों की सीमाएं खत्म हो जाती हैं। फिर कब्जे को लेकर आए दिन विवाद होता है। इसको लेकर अब बदायूं एवं कासगंज प्रशासन ने सहमति बनाई। पटियाली तहसीलदार राजीव निगम एवं बदायूं जिला प्रशासन की राजस्व टीमें गंगा नदी के किनारे खेतों पर सीमांकन के लिए पहुंची। काफी देर तक सीमांकन किया गया। उसके बाद निशानदेही कर दी गई। दोनों ही जिलों के ग्रामीणों को संतुष्ट किया गया और उनसे अपील की गई कि वह विवाद न करें।
इन क्षेत्रों में भी होता रहा विवाद
कटरी में जमीनों पर कब्जे को लेकर सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव किलौनी किसौल में कई साल पहले विवाद हुआ था। यहां पांच जाने गई थीं। इसके अलावा पिछले साल अक्तूबर माह में सोरोंजी और उझयानी क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ था। इसमें उझानी पुलिस ने कई ग्रामीणों को गिरफ्तार भी किया था। इससे पहले वर्ष 2015 में कटरी की जमीन पर गोले ठाकुर और मल्लाहों के बीच गोलियां चली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें