फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निपुण विद्यालय आकलन पर कार्यशाला में दी जानकारी

विज्ञापन
निपुण आकलन
विज्ञापन
आगरा। निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा एक से दो के बच्चों का स्तर में सुधार के लिए एआरपी कार्यशाला का आयोजन शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय अशोक नगर पर किया गया। कार्यशाला में निपुण विद्याल आकलन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। यह आकलन डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि एआरपी को बेसलाइन आकलन, दक्षता आधारित शिक्षा, रीमेडियल समूह गठन, कार्यपुस्तिका अभ्यास और शीतकालीन अवकाश के लिए गृहशिक्षण सामग्री के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि एआरपी की भूमिका केवल मार्गदर्शन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विद्यालय स्तर पर शिक्षा प्रणाली में सहयोग करना भी है। इस दौरान कई एआरपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें