फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को किया गया बालिकाओं का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को किशनी रोड स्थित एक तालाब में नहाने के लिए उतरीं तीन बालिकाओं की डूब कर मौत हो गई थी। बच्चियां बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखतीं थीं, पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की सुबह तीनों का पावर हाउस के पास एक खाली स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर झुग्गी में रहने वाले रामलखन की पुत्री फूलवती (12) वर्ष बहन जामवती (10) वर्ष और सहेली खुशबू (9) वर्ष के साथ रविवार को कूड़ा बीनने के लिए गई थी। किशनी रोड पर कूड़ा बीनने के बाद तीनों तालाब में नहाने के लिए उतर गईं थीं। लेकिन अधिक गहराई में चले जाने की वजह से तीनों की डूबने से मौत हो गई थी। उक्त घटना के बाद एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद ही जिला अस्पताल पहुंच कर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी थी। पोस्टमार्टम के बाद तीनों ही बालिकाओं के शव पावर हाउस के पास एक स्थान पर गड्ढा खोद कर दफनाए गए। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों की आंखे नम नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें